मध्य प्रदेश में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सातवें वेतनमान पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) में 5% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब कर्मचारियों को कुल 55% DA मिलेगा। यह बढ़ा हुआ डीए मई 2025 के वेतन में जोड़ा जाएगा, जो जून में भुगतान किया जाएगा।
कब-कब बढ़ा डीए?
आधिकारिक आदेश के मुताबिक, डीए में यह बढ़ोतरी दो चरणों में की गई है:
-
1 जुलाई 2024 से 3%
-
1 जनवरी 2025 से 2%
इस तरह कुल 5% बढ़ोतरी के साथ डीए 50% से बढ़कर 55% हो गया है। बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2024 से लागू होगा।
एरियर मिलेगा 5 किस्तों में
कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक का डीए एरियर भी दिया जाएगा। यह राशि पांच समान किस्तों में वितरित की जाएगी:
-
मई 2025
-
जून 2025
-
जुलाई 2025
-
अगस्त 2025
-
सितंबर 2025
इससे कर्मचारियों को हर महीने थोड़ी राहत मिलेगी, और सरकार पर भी एक साथ बोझ नहीं पड़ेगा।
रिटायर या मृत कर्मचारियों को एकमुश्त भुगतान
जिन कर्मचारियों ने 1 जुलाई 2024 से 31 मई 2025 के बीच सेवानिवृत्ति ली है या जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके या उनके नामांकित सदस्य को एरियर की पूरी राशि एकमुश्त भुगतान की जाएगी।
राज्य कर्मचारियों को पहले ही मिल चुकी है सौगात
गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए भी डीए में यही बढ़ोतरी की थी। वहां भी डीए:
-
1 जुलाई 2024 से 3%
-
1 जनवरी 2025 से 2%
बढ़ाया गया था, जिससे कुल डीए 55% हो गया।
राज्य कर्मचारियों को जुलाई 2024 से मार्च 2025 तक के एरियर का भुगतान जून से अक्टूबर 2025 तक 5 समान किश्तों में मिलेगा। इसका लाभ लगभग 7.5 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा।
पेंशनरों को भी राहत
राज्य सरकार ने पेंशनरों के लिए भी राहत दी है। मार्च 2025 से उन्हें 3% डीआर (महंगाई राहत) का लाभ मिलेगा और उसका एरियर भी दिया जाएगा।
इस निर्णय से हजारों बिजली कर्मचारी लाभांवित होंगे, और उनके वेतन में महंगाई के मुकाबले कुछ राहत जरूर मिलेगी। साथ ही राज्य के अन्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए यह एक सकारात्मक संकेत है कि सरकार उनके हितों के प्रति सजग है।